{"_id":"5d8279c78ebc3e93c6338105","slug":"ballia-news-ballia-news-vns484422386","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबकी नजर द्वाबा क्षेत्र में, इधर शहर में घुस आया गंगा का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबकी नजर द्वाबा क्षेत्र में, इधर शहर में घुस आया गंगा का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रदेश से लेकर जिले के तक के अधिकारियों की नजर द्वाबा में आई बाढ़ पर थी, इसी बीच गंगा के बाढ़ का पानी दबे पांव शहर में घुस आया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगी, कई लोगों के घरों में पानी घुस चुका था। शहर के बेदुआ, निहोरानगर, कृष्णानगर, बनकटा मोहल्ला आदि में बाढ़ का पानी चारो तरफ फैल चुका है।
शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसते की जानकारी होते ही नगर पालिका के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को कई अधिकारियों और सभासदों को लेकर ईओ नगर पालिका संबंधित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों की समस्याओं की जानकारी करने के साथ उचित मदद का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि संबंधित इलाकों से बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। सभी से अपने मकान आदि खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। हालांकि वे यह नहीं बता सके कि इनके रुकने व खाने पीने की आदि की कोई व्यवस्था नगर पालिका की ओर से क्यों नहीं की गई है।