{"_id":"5d12606f8ebc3e3cf257eeb4","slug":"ballia-news-ballia-news-vns4694942191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की दर को लेकर हुए विवाद पर हुई हवाई फायरिंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की दर को लेकर हुए विवाद पर हुई हवाई फायरिंग!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। चांददीयर में सोमवार की देर शाम बियर की दुकान पर हुई फायरिंग के पीछे लोग बियर की दर को लेकर हुआ विवाद बता रहे हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र के अधिकांश सरकारी बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक पैसा ग्राहकों से वसूल किया जाता है और इसे लेकर आए दिन विवाद आम है।
सोमवार को चांददीयर स्थित बियर की दुकान पर हुई हवाई फायरिंग के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बियर की बोतल का अधिक रेट मांगे जाने को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद फायरिंग हुई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है जिला आबकारी अधिकारी व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा पिछले एक साल से एक दिन भी सरकारी शराब व बियर की दुकानों की जांच नहीं की गई और न ही दयाछपरा के अवैध शराब के ठिकानों पर ही छापेमारी की गई। ऐसे में यह समस्या पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बिना किसी सक्षम अधिकारी अथवा आबकारी अधिकारी के पुलिस सरकारी शराब की दुकानों की जांच नहीं कर सकती। पुलिस का काम केवल शांति व्यवस्था कायम रखना है।