{"_id":"60d4c8fe8ebc3e6efb0c29ed","slug":"ballia-link-expressway-will-run-from-chainage-325-km-ballia-news-vns5967218100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनेज 325 किमी से निकलेगा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनेज 325 किमी से निकलेगा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक तरफ जहां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए गांवों का खसरा तलब कर लिया गया है, वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज 325 किमी (बाराचवर के आसपास) से ये लिंक बलिया के लिए निकलेगा और रेलवे लाइन को पार करने के बाद एनएच-31 में मिल जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद बलिया से लखनऊ और दिल्ली की दूरी आधी रह जाएगी।
लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर जिले के हैदरिया तक तक बनने वाले लगभग 340 किमी लंबे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही यातायात शुरू होने की बात कही जा रही है। यूपीडा सूत्रों के अनुसार अगस्त में प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ कर सकते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर में खत्म हो रहा है। समाजवादी सरकार से ही इस एक्सप्रेस-वे को बलिया से जोड़ने की मांग हो रही थी। इससे देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया जनपद तक जोड़ने को कहा था। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। यूपीडा की ओर से बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को दी गई है। कंपनी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। अभी अलाइनमेंट भी फाइनल नहीं हुआ है। डीपीआर तैयार होने के बाद इस पर शासन की मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद भूमि आदि लेने की कवायद शुरू की जाएगी। पहले इस लिंक एक्सप्रेस-वे के 30 किमी के होने की बात कही गई थी। यूपीडा सूत्रों की मानें तो ये अब 23 किमी का होगा। इसके साथ ही ये भी बताया गया कि ये पूर्वांचल एक्सप्रस-वे चैनेज 325 किमी के आसपास से बलिया के लिए निकलेगा। रेलवे लाइन को पार करने के बाद बलिया जाने वाले एनएच-31 में मिल जाएगा। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे चार लेन का होगा, इसे छह लेन तक विस्तारित किया जाएगा।
डीपीआर को शासन की मंजूरी मिलने के बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अलाइनमेंट का भी काम हो जाएगा। निर्धारित कंपनी की ओर से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद बलिया सीधे लखनऊ से जुड़ेगा। इसके बाद अन्य एक्सप्रेस-वे से बलिया की कनेक्टिविटी सीधे दिल्ली से हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद लखनऊ और बलिया की दूरी आधे समय से की जा सकेगी।
विज्ञापन
- दुर्गेश उपाध्याय, मीडिया सलाहकार यूपीडा