फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia khel mahotsav in ballia

फरवरी में होगा बलिया खेल महोत्सव

Mon, 18 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
ballia khel mahotsav in ballia
विकास खंड सोहांव के नरहीं गांव में गठित खेल विकास मंच के सदस्य। - फोटो : BALLIA
नरही। खेल और खिलाड़ियों के विकास एवं खेल प्रतिस्पर्धा को विकसित करने के उद्देश्य से खेल विकास मंच का गठन सोमवार को विकास खंड सोहांव के नरहीं गांव में हुई बैठक में किया गया। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय को अध्यक्ष, अजीत राय को चेयरमैन और पवन राय को सचिव चुना गया। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से संरक्षक नामित किया गया। सचिव ने बताया कि फरवरी में बलिया खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन अजीत राय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनपद के खेल विकास को गति प्रदान करना है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के अलावा खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सचिव पवन राय ने कहा कि फरवरी में बलिया खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, कुश्ती एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की विस्तृत रुपरेखा, तिथि और आयोजन स्थल का निर्धारण संगठन की अगली बैठक में किया जाएगा। खेल विकास मंच से जनपद के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, जनपद के वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल निर्णायकों और खेल विशेषज्ञों को जोड़ते हुए बलिया खेल महोत्सव की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट कृष्णानंद उपाध्याय, विनय राय, रत्नप्रकाश राय, संतोष राय, सुभाष सिंह, अंबरीश तिवारी, विश्वंभर गुप्ता, कमल शशिकांत राय, अनूप राय, अरविंद सिंह, ओम राय, हरेंद्र चौरसिया, रामाशीष यादव, अजय राय, शिवम राय, सत्यम राय, संतोष गुप्ता, मोहम्मद इरफान, संजीत कुमार, सुनील, अरविंद, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed