फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia is developing on the lines of Gorakhpur and Varanasi: MP

गोरखपुर और वाराणसी की तर्ज पर हो रहा बलिया का विकास : सांसद

Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ballia is developing on the lines of Gorakhpur and Varanasi: MP
बैरिया। चौमुखी, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक विकास होने पर ही समाज आगे जाता है। सिर्फ सड़क, पुल, पुलिया बनवाने को आप विकास नहीं कह सकते हैं। समाज का सर्वांगीण विकास बिना सामाजिक सहयोग के नहीं होता है।
विज्ञापन

यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बृहस्पतिवार को सुदिष्टि बाबा समाधि स्थल के पास क्षेत्र पंचायत से निर्मित पोखरे के लोकार्पण, 40 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड, 13 लाख की लागत से बनने वाली वाटिका, 25 लाख से बनने वाले सत्संग भवन, सात लाख रुपये से बनने वाते ओपन जिम व द्वार की आधारशिला रखने के बाद कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिवारी की मिल्की में महाराज बाबा की मठिया, कर्ण छपरा में ठकुरी बाबा की मठिया, नरहरिपररी में नरहिर बाबा री मठिया, परसिया में परासर मुनि के आश्रम, कारो में कामेश्वर धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के धन स्वीकृत हो गया है। कुछ जगह पर काम शुरू भी हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता का आचरण सन्यासी का होना चाहिए और जिस तरह से सन्यासी बिना भेदभाव समाजहित की चिंता करते है उसी तरह से राजनैतिक कार्यकर्ता को भी करनी चाहिए। सांसद ने महिलाओं की मान सम्मान की रक्षा के लिए समाज के लोगों से गंभीर होने का आग्रह किया। जिस तर्ज पर बनारस और गोरखपुर का विकास हो रहा है। उसी तरह से बलिया का भी विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह की मांग पर महिलाओं के लिए अपनी निधि से निःशुल्क कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। खंड विकास अधिकारी को जगह चिन्हित करने व प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता सन्त सत्यदेव दास व संचालन अभिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed