{"_id":"66f959843b25dd675d08dbf4","slug":"ballia-illegal-arms-smuggling-exposed-two-arms-smugglers-caught-were-trying-to-go-to-bihar-by-train-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: अवैध असलहे से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए, ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: अवैध असलहे से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए, ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में थे
Sun, 29 Sep 2024 07:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:18 PM IST
सार
बलिया में अवैध असलहों की तस्करी से जुड़े दो सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़े। जीआरपी के जवानों ने तलाशी के दौरान 425 अवैध कारतूस 315 बोर, 400 अवैध कारतूस 32 बोर, दो तमन्चा बरामद किया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि इनके तार बिहार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
असलहा तस्करों के पास से पकड़ी गई अवैध कारतूस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चेकिंग के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध असलहों और भारी मात्रा में कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसे तस्कर यूपी से बिहार ले जाने के फिराक में थे। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचाने का प्रयास में जुटी हुई है। रेलवे स्टेशन पर छपरा जाने वाली किसी ट्रेन से असलहा लेकर जाने की फिराक में दो तस्करों को रेलवे पुलिस के जवानों ने संदेह के आधार पर पकड़ा।
विज्ञापन
जांच के दौरान उनके पास से अवैध असला व कारतूस बरामद हुआ। जीआरपी पुलिस ने दोनों के पास से 425 अवैध कारतूस 315 बोर, 400 अवैध कारतूस 32 बोर, दो तमन्चा बरामद किया। ये लोग लम्बे समय से पुलिस की आंख में धूल झोंककर अवैध कारोबार करते आ रहे हैं।
विज्ञापन