फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia flood news

सात कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने आवंटित पट्टा पर दिलाया कब्जा

Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
ballia flood news
जयप्रकाश नगर। कटान पीड़ितों की लड़ाई की शुरुआत होते ही तहसील प्रशासन ने उनका मुंह बंद करने के लिए सात कटान पीड़ितों को पट्टे के आधार पर अन्य जमीन पर कब्जा दिलवा दिया। इसके अलावा अन्य कटान पीड़ित अभी भी बकुल्हा संसार टोला बांध पर निवास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बकुल्हा संसार टोला बांध के चौड़ीकरण को लेकर तहसील प्रशासन बांध पर से हटाने का प्रयास जरूर शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर कांग्रेस नेता विनोद सिंह बीते मंगलवार को तहसील पर धरना शुरू कर दिया। लेकिन उनका हाल जानने तहसील प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं आया। इसके बाद बीते बुधवार को चांददीयर चौराहे पर सभी कटान पीड़ितों के साथ एक बैठक कर चेताया कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई को सभी कटान पीड़ित जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है का नारा लगाते हुए चांददीयर मौजा में झोपड़ी लगा लेंगे। इसके बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने सात परिवारों को पट्टे के आधार पर अन्य भूमि पर कब्जा दिलवा कर कोरम कर लिया।
विज्ञापन

------------
इन्हें मिला पट्टा पर कब्जा
वर्षो से बकुल्हा संसार टोला बांध पर शरण लिए कटान पीड़ितों में से छक्कू टोला निवासी रामचन्द्र पासवान, मदन चौधरी, पंचरत्नी देवी पत्नी स्व. विजय चौधरी, गिरधारी चौधरी, शत्रुध्न पासवान, राजेंद्र पासवान, मुन्ना पासवान को मिले पट्टा पर कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कटान पीड़ितों को काफी पहले पट्टा आवंटित किया गया था लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला था। सात कटान पीड़ितों को अन्य जमीन पर कब्जा दिलाया गया है।
- प्रशांत कुमार नायक, एसडीएम, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed