फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Fire News Five houses burnt people crying painful story

बलिया में आग का तांडव: आंखों के सामने ही धू-धू कर जल गए पांच आशियाने, महिलाओं की चीख-पुकार सुन रो पड़े लोग

Mon, 08 Apr 2024 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

Ballia Fire News: बलिया जिले के रेपुरा गांव स्थित नट बस्ती में खाना बनाते समय चिंगारी निकलने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद पांच आशियाने धू-धू कर जल गए। इस हादसे में भैंस, बकरी, मुर्गे-मुर्गियां के साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।  

विज्ञापन
Ballia Fire News Five houses burnt people crying painful story
Ballia Fire News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा ग्राम पंचायत स्थित नेटुआ बस्ती में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय निकली चिंगारी ने पांच परिवारों की 10 झोपड़ी को चपेट में ले लिया। घटना में भैंस, बकरी, मुर्गे-मुर्गियां के साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और दमकलकर्मियों ने भी काफी मशक्कत की। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग की घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन


यह है मामला
रेपुरा गांव स्थित नट बस्ती में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते वीरेंद्र नट, सुरेंद्र नट, घुनमुन नट, नंदजी व भोला नट की घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में एक भैंस, एक पड़िया, छह बकरियां व 12 मुर्गे-मुर्गियां जल गईं। इसके अलावा मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े व नगदी समेत सब कुछ जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व दमकलकर्मियों ने जल रहे पेड़ पर पानी की बौछार कर आग बुझाई। इस दौरान अपने आंखों के सामने अपनी संपत्ति को जलते देख पीड़ित परिवारों की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। उनकी चीत्कार से लोगों की आखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed