फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia eid news

अकीदत से ईद-उल-फितर मनाया गया, एक दूसरे को दूर से ही दी ईद की बधाई

Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
ballia eid news
बलिया। कोरोनाकाल में शुक्रवार को जनपद में नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में ईद का पर्व मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़कर मुल्क की हिफाजत के लिए दुआ की। इसके बाद, एक-दूसरे के गले मिलने के बजाय दूर से ही ईद की बधाई दी। हालांकि कुछ बच्चों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी लेकिन इस वर्ष ईद पर्व की रौनक काफी फीकी रही। सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में पुलिस चक्रमण करती रही। नगर के विशुनीपुर, जंगेअली मोहल्ला, विजयीपुर, राजपूत नेवरी, काजीपुरा, उमरगंज, बहेरी, परमंदापुर के अलावा नगर से सटे निधरिया, मिड्ढा, आमडारी, पटखौली आदि स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना के चलते अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की और मुल्क में पैर पसार रहे कोरोना पर फतह हासिल करने की दुआ की। इन स्थानों पर स्थित मस्जिदों में केवल मौलानाओं ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में ईद पर्व नगर एवं क्षेत्र में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के चलते ईद पर रौनक फीकी रही। फिर भी लोगों ने अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों और ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा। सहतवार संवाददाता के अनुसार, ईद का नमाज बडी़ मस्जिद जामिया इस्लामिया मदरसा में अकीदत के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

रतसर में कोरोना कर्फ्यू में मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी। सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा करने के बाद भी सड़क पर इक्का दुक्का मुस्लिम भाई ही घर से बाहर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा में ईद उल फितर पर सरकार के निर्देशानुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। नगर में ईदगाह सहित ग्रामीण अंचलों के कोटवारी, सरायभारती, अमहर, बसतौरा, नागपुर, सरदासपुर, मुड़ेरा, नगहर, कोप, कुरेम, गढ़िया, हिताका पूरा, दलई तिवारीपुर आदि मस्जिदों पर नमाज न पढ़े जाने से सुनसान दिखा। इस दौरान कोतवाल नागेश उपाध्याय, सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, दक्षिणी चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह चक्रमण करते रहे। नगर सहित ग्रामीणांचलों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रही।
दयाछपरा क्षेत्र के मुरली छपरा, बुधन चक मस्जिद पर हाफिज हैदर अली पेशीमाम ने अकेले ही शुक्रवार की सुबह सात बजे नमाज अदा किया। वहीं सभी मुस्लिम बंधु अपने अपने घरों में ही नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की दुआ की। उधर, चिंतामणि राय के टोला स्थित मस्जिदे इब्राहिमी में समसुदुहा के साथ मेटन अंसारी, मुहम्मद इस्राइल, जलील अहमद कुल चार लोगों ने नमाज अदा की।
रेवती में कोरोना महामारी के चलते ईद पर्व पर मुस्लिम बंधुओं ने नगर के ईदगाहों तथा मस्जिदों में पांच-पांच की संख्या में जुट कर नमाज पढ़ी। इसके अलावा सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा किया। दह ताल के पश्चिमी किनारे स्थित ईदगाह, परसिया ईदगाह, बड़ी मस्जिद, थाना के पास की मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में केवल पांच पांच लोगों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल के तहत ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद दिया। मुस्लिम बंधुओं ने मोबाइल द्वारा अपने इष्ट मित्रों को ईद की बधाइयां पोस्ट की गईं। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, एसआई परमानंद त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करते रहे।

नगरा क्षेत्र में शुक्रवार को अकीदत से ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने कोरोना के खात्मे और दुनिया की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन सख्ती से किया गया। यही कारण रहा कि ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सन्नाटा छाया रहा। शहबान ग्रुप के चेयरमैन और बसपा नेता इश्तेयाक अहमद, एमडी मो. इमरान, एनसीएस के प्रबंधक मो युनूस, नफीस हाशमी, अवैस असगर, इम्तियाज अहमद, निवर्तमान प्रमुख अनिल सिंह, पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल, एडवोकेट शफीक अहमद अब्दुल्लाह शाह, शिक्षक राज बहादुर सिंह अंशू, मौला बख्स आदि ने ईद पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed