फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia DM furious after seeing the mismanagement of the district hospital

Ballia: मरीजों को ना दूध..न खाना, वार्ड में बिछी थी गंदी चादरें, जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था देख भड़के डीएम

Tue, 11 Apr 2023 02:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Apr 2023 02:56 PM IST
सार

बलिया के डीएम रविन्द्र कुमार ने  जिला अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष, मेडिकल वार्ड, ओपीडी, ट्रामा सेंटर व एनआरसी की व्यवस्था देखी। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में पुरानी चादर बिछी देख और मरीज को भोजन, दूध न मिलने पर भड़क गए।

विज्ञापन
Ballia  DM furious after seeing the mismanagement of the district hospital
रविंद्र कुमार डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के जिला अस्पताल का मंगलवार को डीएम रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष, मेडिकल वार्ड, ओपीडी, ट्रामा सेंटर व एनआरसी की व्यवस्था देखी। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में पुरानी चादर बिछी देख और मरीज को भोजन, दूध न मिलने पर भड़क गए। मरीजों की ओर से बाहर की दवा लिखने सहित अन्य शिकायतों पर सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन

हालत ये थी कि दो बजे ड्यूटी वाले डॉक्टर की उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर चुके थे। इसे देख काफी नाराज दिखे। अस्पताल में व्याप्त तमाम दुर्व्यस्थाओं पर सीएमएस को खरी खोटी सुनाई। डीएम ने कहा कि शासन स्तर से मरीजों के लिए मिलने वाली सुविधाओं में चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भोजन व दूध वितरण करने वाली फर्म व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई कर सूचित करने के लिए कहा।

विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में ओपीडी के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर दूसरे व्यक्ति की राइटिंग देख फिजिशियन को फटकार लगाई। मरीज की शिकायत पर डॉ. अनुराग को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की हिदायद दी। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में शौचालय बंद देख उसे खुलवाने का निर्देश दिया। एनआरसी वार्ड के की व्यवस्था देख संतुष्ट हुए। भर्ती बच्चों की मां से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड विभाग के सामने की भीड़ देख चकित रह गए। उन्होंने तैनात गार्डों से मरीजों की लाइन लगाने को निर्देशित किया। ताकि सभी की जांच हो सके। डीएम ने निरीक्षण के बाद सीएमएस से खराब व्यवस्था को तत्काल सुधार लाने का निर्देश अन्यथा एक सप्ताह बाद करवाई की चेतावनी दी।

महिला ने डीएम का पकड़ा पैर, दी मदद
जिला अस्पताल के एनआरसी के निरीक्षण के बाद कार में बैठ रहे डीएम का पैर एक महिला मरीज ने पकड़ लिया। डीएम ने तत्काल महिला को उठाकर समस्या पूछी। हल्दी थाना के गायघाट रुद्रपुर निवासी सनौली देवी ने बताया कि पेट का ऑपरेशन करवाया था। अब दर्द हो रहा है। दवा का पैसा नहीं है। डीएम ने मदद का भरोसा दिया। उन्होंने  सीएमएस को महिला को बैठाने का निर्देश दिया। डीएम ने अपने अर्दली से मदद राशि भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed