Ballia Corona Update : बैंककर्मी और स्वास्थ्यकर्मी समेत 46 नए संक्रमित मिले , 891 एक्टिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में शुक्रवार को बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और डाककर्मी समेत 46 कोरोना संक्रमित पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 1694 हो गई। जबकि एक्टिव केस 891 हो गए। कोरोना से 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि पूर्वांचल बैंक मनियर में एक, शहर के बहादुरपुर में तीन, सिविल लाइन में एक, परिखरा में चार, मुख्य डाकघर में एक, सतनीसराय में एक, बजाज इलेक्ट्रिक में एक, कदम चौराहा में एक, मिड्ढी में एक, जीराबस्ती में एक, बांसडीह के बड़ी बाजार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
उत्तर टोला में पांच, बांसडीह में एक, मिश्रौली चट्टा में एक, परसिया बिसौली में एक, रेवती के हड़िहाकला में एक, मुरली छपरा के कोदहरा उपरवार में एक, बेलहरी के मझौवा में एक, सहतवार के वार्ड नंबर पांच में एक, सीएचसी दुबहर में एक संक्रमित मिला है।
वहीं गड़वार के अरईपुर में तीन, पंदह के खड़सरा में एक, मैनापुर में एक, दादर में एक, चड़वा बरवा में एक, सोहांव के बसुदेवा में तीन, महरेव में एक, विकासखंड बेल्थरारोड में एक व्यक्ति कोरोना पॉोजिटिव मिला है।