{"_id":"60e5dc488ebc3ebb653dd199","slug":"ballia-bjp-announces-13-candidates-for-key-post-ballia-news-vns5991992142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः प्रमुख पद के लिए भाजपा ने 13 उम्मीदवारों की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः प्रमुख पद के लिए भाजपा ने 13 उम्मीदवारों की घोषणा की
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद मंथन की मुद्रा में आई भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव दमदारी से लड़ने का निर्णय किया। पार्टी ने जिन 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें आधे से अधिक महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है।
सूची के माध्यम से भाजपा ने महिला हितैषी होने का भी दांव चला है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की ओर से बुधवार को देरशाम जारी बयान के मुताबिक मुरलीछपरा ब्लाक में पार्टी ने बलिया लोकसभा सीट से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह पर दांव लगाया है। जबकि बैरिया में भाजपा ने मधु सिंह, बेलहरी में आदर्श प्रताप सिंह, हनुमानगंज में उषा देवी, रेवती में रमावती देवी, मनियर में सपना सोनी, नवानगर में केशव प्रसाद चौधरी, सीयर में अर्चना सिंह, नगरा में अंजू पासवान, सोहांव में उमेश प्रताप सिंह, गड़वार में अतुल प्रताप सिंह, बेरूआरबारी में चंद्रभूषण सिंह और बांसडीह में मंजू मौर्या को प्रमुख पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
सपा ने दो और उम्मीदवार घोषित किए
बलिया। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा पूर्व में घोषित चार प्रत्याशियों के अलावा बुधवार को पार्टी ने ब्लाक प्रमुख के लिए दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। जिनमें नवानगर ब्लाक से शौकत अली तथा हनुमानगंज ब्लाक से देवंती देवी का नाम शामिल है। यह जानकारी देते पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।