फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Artists pay tribute to actor Dileep

बलियाः अभिनेता दिलीप को कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Artists pay tribute to actor Dileep
दुबहर। कला जगत के अनमोल रत्न दिलीप कुमार के निधन की खबर पाकर क्षेत्रीय कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी स्थित मंगल चबूतरा पर बुधवार को क्षेत्रीय कलाकारों, गायकों, गीतकारों एवं रंगकर्मियों आदि की एक बैठक हुई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

बैठक में रंगकर्मी पन्नालाल गुप्ता मस्ताना ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के अनमोल रत्न दिलीप कुमार का निधन कलाकारों के सांस्कृतिक जीवन के लिए महान क्षति है। वह अदाकारी के दुनिया में असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उनका इस दुनिया से चले जाना एक युग का अंत है। उनकी अदाकारी हमेशा विभिन्न कलाकारों के लिए प्रेरणादाई एवं मार्गदर्शक रहेगी। कवि गणेशजी सिंह ने कहा कि उनके बहुमूल्य और साधारण प्रतिभा को युगो- युगो तक सदैव याद किया जाएगा। वे भारत के कलाकारों के बीच हमेशा जुगनू की तरह चमकते रहेंगे। इस अवसर पर उमाशंकर पाठक, राजू मिश्रा, डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, अशोक मधुकर, कृष्णा हमदर्दी, राजेश पाठक, शिवनाथ यादव, राकेश यादव, श्रीभगवान साहनी, गंगासागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed