फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Balidan Diwas CM Yogi Visit Ballia on 19 august city is being decorated like bride

Sacrifice Day : आज एक घंटा पांच मिनट बलिया में रहेंगे सीएम योगी, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

Fri, 19 Aug 2022 01:14 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 01:14 AM IST
सार

Sacrifice Day : बलिया बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहली बार कोई मुख्यमंत्री शामिल होगा। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम भी आ गया। 

विज्ञापन
Balidan Diwas CM Yogi Visit Ballia on 19 august city is being decorated like bride
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया आएंगे। वो जिले में एक घंटा पांच मिनट रहेंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां जोर शोर से जारी है। उनकी अगवानी के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड को संवारा संजाया जा रहा है। इसके साथ ही शहीदों और सेनानियों की प्रतिमाओं को भी सजाया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ ही मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी जनपद में रहेंगे। अगस्त क्रांति 1942 में बलिया अकेला था, जहां के क्रांतिकारियों ने 19 अगस्त को जिले को आजाद घोषित कर अपनी सरकार बना ली थी। इस दिवस को बलिया बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम भी जिले में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी

प्रोटोकॉल के मुताबिक, सीएम योगी का हेलीकॉप्टर कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में सुबह 9.45 बजे उतरेगा। सुबह 9.50 पर वह जिला कारागार पहुंचेंगे। वहां परिसर में स्थापित अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जुलूस का शुभारंभ करेंगे।  इसके बाद सीएम 10 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 10.45 बजे कुंवर सिंह में बने हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.50 बजे उनका हेलीकॉप्टर बलिया से उड़ान भर लेगा।

16 छात्राओं को सम्मानित करेंगे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र

बलिया बलिदान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की सभा में अंडर-17 ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपोजिट स्कूल सोनाडीह की 16 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय प्रशासन और छात्र खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी।

सीएम की सभा में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र द्वारा इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। बीईओ सिंह ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह की छात्रा प्रीति (कैप्टन), कुमारी आंचल, नीतू पांडेय, निगम, रुक्मिणी, प्रिया, सरिता, अंतिमा, श्रेया सिंह, अंशु, नेहा, हेमा, सलोनी, मंगला, सोनम, सुधा को सम्मानित किया जाएगा।

योजनाओं की करेंगे समीक्षा

बलिया बलिदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 09.45 बजे बलिया आएंगें। इसके बाद 11.15 बजे मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र आएंगें।मुख्य सचिव के आगमन को लेकर सरकारी महकमें में भी खलबली मची हुई। मुख्य सचिव विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed