फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Babasaheb gave equal rights to all castes

बाबा साहेब ने सभी जातियों को दिया बराबरी का अधिकार

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb gave equal rights to all castes
बलिया। बसपा की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान परिसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 66वां परिनिर्वाण दिवस सोमवार को मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे अच्छा संविधान बाबा साहेब द्वारा दिया गया भारत का संविधान है। संविधान में इस देश में रहने वाले अलग-अलग धर्मों व जातियों के लिए बराबर का अधिकार दिया है, अभी तक संविधान देश में पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका। हम सब मिलकर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मन ही मन ठान लें कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू कराएंगे। इस मौके पर संतोष राम, औसाफ आलम चांद, श्याम कुमार राय, वीरेंद्र चौहान, जनार्दन राजभर, अमर पासवान आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, बसपा कार्यकर्ताओं ने चौकिया मोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। गोष्ठी में वक्ताओं डॉ अंबेडकर को गरीबों का मसीहा बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलितों, शोषितों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए संविधान की रचना की। उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल कर समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को पटरी पर झुग्गी-झोंपडी में रह रहे मुसहर जाति के बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े प्रदान किए। गड़वार मोड़ पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुराग गर्ग के नेतृत्व में चौकिया-नगरा मार्ग के निकट डीह बाबा के परिसर में परिनिर्वाण दिवस मनाया। सपा नेता डॉ. संतोष कुमार ने डॉ. अंबेडकर को युगद्रष्टा करार दिया। रसड़ा में बामसेफ व अन्य संगठनों ने सरदासपुर गांव स्थित अंबेडकर संस्थान पर गोष्ठी की। इस दौरान अशोक चौहान, सुरेंद्र, रामरतन, सुनील कुमार, तेजबहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed