फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   B.Sc and B.Ed degree holders applying for six thousand jobs

छह हजार की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे बीएससी और बीएड डिग्री धारक

Sat, 07 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
B.Sc and B.Ed degree holders applying for six thousand jobs
बलिया। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। जनपद की 940 ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति होनी है। इस पद के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई है। शासन ने छह हजार का मानदेय तय किया है। बेरोजगारी का आलम यह है कि इस नौकरी के लिए बीएससी, बीकॉम और बीएड धारक भी परेशान हैं। पंचायत सहायक की भर्ती के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के साथ ही ब्लॉक एवं डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन लिया जा रहा है। जिले भर में अब तक करीब 1500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इंटरमीडिएट की योग्यता और छह हजार मानदेय वाली इस नौकरी के लिए स्नातक और परास्नातक के साथ डिप्लोमाधारियों की भी कतार लगी है। एक आवेदक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढते हुए थक गए हैं। अब जीविका चलाने के लिए यही नौकरी मिल जाए तो बहुत है। डीपीआरओ कार्यालय में अब तक करीब तीन दर्जन आवेदकों ने पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन पत्र जमा किए हैं। इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है, लेकिन 80 प्रतिशत आवेदक ऐसे हैं, जिन्होंने स्नातक के प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ जमा किए कुछ आवेदकों ने स्नातक के प्रमाणपत्रों के साथ ट्रिपल सी के भी प्रमाणपत्र जमा किए हैं। नौकरी पाने के लिए सब सभी काफी जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

आशंका हो तो ब्लॉक या डीपीआरओ कार्यालय में जमा करें फार्म
बलिया। पंचायत सहायक के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। आवेदन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के पास जमा करना है। ऐसे में तमाम लोगों को आशंका है कि गंवई राजनीति के फेर में ग्राम प्रधान उनके द्वारा जमा किए आवेदन में छेड़छाड़ कर उसे निरस्त करा सकते हैं। इसे देखते हुए डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिन्हें किसी भी तरह के गड़बड़ी की आशंका हो वह अपना आवेदन ब्लॉक अथवा उनके कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साथ ही लिए सभी ग्राम पंचायत सचिव को उन्होंने आवेदन जमा करने के बाद रिसीविंग देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed