फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayushman-2.0 campaign started from your door from today

आज से आपके द्वार आयुष्मान -2.0 अभियान आरंभ

Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ayushman-2.0 campaign started from your door from today
बलिया। जिले में 16 से 30 सितंबर तक ‘‘आपके द्वार आयुष्मान 2.0‘‘ अभियान चलाया जायेगा, ताकि लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 70 फीसदी परिवारों तक आयुष्मान कार्ड पहुंच जाए। इसके लिए वंचित लाभार्थी परिवारों तक बुलावा पर्ची भेजी जायेगी और प्रेरित कर कार्ड बनवाया जायेगा।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग से जुड़े जनप्रतिनिधियों और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जायेगा। शहरी क्षेत्र में वार्ड के नोटिस बोर्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में गांव के नोटिस बोर्ड पर लाभार्थियों की सूची चस्पा की जायेगी और कैंप से पूर्व आशा कार्यकर्ता लाभार्थी परिवार को सूचना देंगी।
विज्ञापन

कैंप से एक दिन पूर्व आशा कार्यकर्ता या क्षेत्रीय कार्यकर्ता द्वारा लाभार्थी परिवार के मुखिया के नाम से तैयार बुलावा पर्ची उनके घर पहुंचायी जायेगी। बुलावा पर्ची पर नाम, कैंप का स्थान और तिथि अंकित रहेगी। अभियान में पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का सहयोग लिया जायेगा। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर वहां के अधीक्षक व चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में नोडल टीम भी गठित होगी जो सुनिश्चित करेगी कि कैंप स्थल पर कार्ड बनाने की टीम समय से उपस्थित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप स्थल पर भी लक्षित लाभार्थी परिवारों की सूची चस्पा रहेगी। कैंप का आयोजन किसी ऐसे सार्वजनिक स्थान जैसे पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय आदि पर किया जायेगा, जहां बिजली, पानी आदि की व्यवस्था हो। कैंप स्थल पर मास्क लगाकर आना है और दो गज की दूरी के नियम का भी पालन करना है।
2.21 लाख में से 92356 परिवारों का बना है कार्ड
बलिया। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जिले में करीब 2.21 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों के सापेक्ष 92356 परिवार ऐसे हैं जिनके किसी न किसी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है। अभियान का उद्देश्य छूटे हुए सभी परिवारों का कार्ड बनाना है।

आयुष्मान के तहत जिले में 25 अस्पताल हैं चयनित
बलिया। योजना के जिला सूचना प्रबंधक अमित पाठक ने बताया कि 26 जुलाई से 12 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया गया था, जिसमें 12277 आयुष्मान कार्ड बनाये गये थे। जिले में योजना से संबद्ध 25 अस्पताल हैं, जिनमें 12 सरकारी अस्पताल और 13 निजी अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड के साथ इन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों का एक वर्ष में पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज हो सकेगा। जिनके पास कार्ड होगा, वह देश के किसी भी हिस्से के संबद्ध अस्पताल में इलाज की यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed