फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Audio regarding commission-seeking goes viral No action taken even after 10 days digital signature

कमीशनखोरी का ऑडियो वायरल: 10 दिन बाद भी कार्रवाई नही, संबंधित सचिव का डोंगल किया गया डी-एक्टिवेट; जानें मामला

Sat, 20 Jun 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 20 Jun 2026 06:02 AM IST
सार

UP News: बलिया में कथित कमीशनखोरी से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के 10 दिन बाद भी संबंधित सचिव पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि विभाग ने प्रारंभिक कदम उठाते हुए संबंधित सचिव का डोंगल डी-एक्टिवेट कर दिया है। मामले को लेकर जांच जारी है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन
Audio regarding commission-seeking goes viral No action taken even after 10 days digital signature
ऑडियो वायरल होने से हड़कंप। - फोटो : freepik.com

विस्तार

Ballia News: बलिया के सीयर ब्लॉक क्षेत्र में दस दिन पहले ऑडियो वायरल होने के बाद कमीशनखोरी का मामला प्रकाश में आया था। अब तक जांच ही हो रही है। वायरल ऑडियो में पंचायत सचिव और प्रधान प्रतिनिधि के बीच विकास कार्यों, फॉगिंग, कीटनाशक दवा छिड़काव तथा अन्य मदों के भुगतान में कमीशन को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान ससना बहादुरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, सरया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव तथा ग्राम प्रधान बलदेव यादव ने अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बलदेव यादव पहले ही पंचायत सचिव पर विकास कार्यों के भुगतान के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को शिकायती पत्र सौंप चुके हैं। वायरल ऑडियो और शिकायतों के आधार पर पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों तथा भुगतान प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के कथित वायरल ऑडियो और कमीशन मांगने के आरोपों की जांच सीडीओ एवं डीपीआरओ स्तर पर की जा रही है। कार्रवाई भी जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। फिलहाल संबंधित सचिव का डोंगल डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। - सूर्य प्रकाश, खंड विकास अधिकारी, सीयर ब्लॉक

15 ग्राम पंचायतों के डोंगल निष्क्रिय : सीयर ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायतों में से 15 के सचिवों या प्रधानों के डोंगल डी-एक्टिवेट हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अलग-अलग कारणों से की गई है। कथित कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो के मामले में ससना बहादुरपुर और सरयाडीहू भगत सहित चार ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिव का डोंगल निष्क्रिय किया गया है। इससे ससना बहादुरपुर, सरयाडीहू भगत, अखोप और मालेरा ग्राम पंचायत प्रभावित हैं।

इसके अलावा सचिव श्याम और उपेंद्र कुमार के ब्लॉक क्षेत्र से बाहर स्थानांतरण होने के कारण उनके अधीन आने वाली 10 ग्राम पंचायतों के डोंगल भी निष्क्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पंचायतों में जल्द ही नए सचिवों की तैनाती की जाएगी। वहीं हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ गबन का प्राथमिकी दर्ज होने के कारण उस ग्राम पंचायत का डोंगल भी फिलहाल डी-एक्टिवेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed