फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attempted rape was due to murder

दुष्कर्म का प्रयास बनी हत्या की वजह

Mon, 01 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Mon, 01 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape was due to murder
सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव में बीते 27 जनवरी की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान नंद किशोर यादव की झोपड़ी में आग लगाने के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर घर से केरोसिन तेल का एक गैलन भी बरामद किया है। साथ ही डाग स्क्वायड और स्वाट टीम द्वारा मिले साक्ष्य के आधार पर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को किसान हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सहतवार थाना के पकहां गांव निवासी पिंटू राम है। इस घटना के खुलासे के लिए जांच टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के पास मिले मिट्टी तेल के गैलेन, डाग स्क्वायड तथा स्वाट टीम द्वारा मिले साक्ष्य के आधर पर हत्यारोपी पिंटू राम को सहतवार रेलवे स्टेशन के पास डुमरिया जाने वाले मार्ग से सोमवार को प्रात: करीब आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से एक गड़ासा बरामद किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने बताया कि नंद किशोर यादव ने गन्ना देने के बहाने उसकी बहन को खेत में बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। वहां से वह किसी प्रकार बचकर घर आई और पूरी बात सुनाई। इसके बाद ही उसने नंदकिशोर की हत्या करने का निर्णय ले लिया। नंद किशोर अपने खेत में लगे मचान पर सो रहा था। तभी पिंटू वहां पहुंचा और केरासिन तेल छिड़क कर मचान में आग लगा दिया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही मैंने गड़ासे से उसकी हत्या कर दी। कहा कि मैंने गलती की है। लेकिन किसी की बहन-बेटी के साथ कोई ऐसा करता तो आखिर व्यक्ति क्या करेगा ? मुझे कानून का सहारा लेना चाहिए था, लेकिन मैं गुस्से में ऐसा नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed