फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attachment in the house of Shivji murder accused

शिवजी हत्याकांड के आरोपी के घर हुई कुर्की

Mon, 18 Jan 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Attachment in the house of Shivji murder accused
हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव में हत्यारोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करते थाना प्रभारी क? - फोटो : BALLIA
हल्दी। थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव निवासी शिवजी हत्याकांड का आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा है। जिसके विरुद्ध न्यायालय ने 15 जनवरी को उसके घर कुर्की करने का आदेश दिया। आदेश के क्रम में सोमवार को पुलिस ने कुर्की की। इस कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव में पिछले वर्ष सात सितंबर को दिनदहाड़े शिवजी यादव पुत्र स्व. ईश्वर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी राजमुन्नी की तहरीर पर छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। जबकि छोटक यादव ऊर्फ नंद लाल यादव उसी समय से फरार है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। फिर भी हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय के आदेश का अवमानना करने का मुकदमा दर्ज किया गया। बावजूद हाजिर न होने पर 15 जनवरी को न्यायालय ने कुर्की करने का आदेश जारी किया। इसके बाद सोमवार को थाना प्रभारी कालीशंकर तिवारी अपने हमराहियों के साथ जवहीं गांव जाकर छोटक यादव उर्फ नंद लाल यादव के घर को कुर्क किया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिस लाइसेंसी राइफल से गोली मारी गई थी वह नंदलाल यादव उर्फ छोटक के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed