{"_id":"687a953bcd88bc455a06c274","slug":"at-the-district-hospital-a-patient-scuffled-with-the-doctor-ballia-news-c-190-1-ana1001-144356-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल में तीमारदार ने चिकित्सक के साथ की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल में तीमारदार ने चिकित्सक के साथ की हाथापाई
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को दोपहर बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुमीर सिंह से तीमारदार की हाथापाई हो गई। आरोपी पर कार्रवाई की मांग के लिए चिकित्सक व कर्मचारियों ने इमरजेंसी ठप कर दी। आधा घंटे तक सेवा ठप रही।
मामले की जानकारी होते ही कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी की शिनाख्त के लिए इमरजेंसी में लगे सीसी कैमरों को खंगाला।
सदर कोतवाली के गंगा पार दियारे के परानपुर गांव एक व्यक्ति को सिर में चोट लगी थी। गांव निवासी हरेंद्र यादव उसका इलाज कराने उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। चिकित्सक से मरीज की जांच के लिए कहा। इस दाैरान चिकित्सक दूसरे मरीज को देख रहे थे। इससे मरीज की जांच में विलंब हुआ।
विज्ञापन
इस बार को लेकर चिकित्सक से उलझ गए। हंगामा करते हुए गालीगलौज करने लगे। साथ में आए एक अन्य तीमारदार ने डॉक्टर से हाथापाई कर ली। जिसमें चिकित्सक को चोट आई। कर्मचारियों व अन्य मरीजों के तीमारदारों के बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से भाग गए। चिकित्सक ने सुरक्षा गार्ड से हंगामा करने वालों को पकड़ने के लिए कहा। पिटाई व दुर्व्यवहार से चिकित्सक व कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर हट गए। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर चिकित्सक से जानकारी ली गई है।