फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ashas staged a protest demanding payment

भुगतान की मांग को लेकर आशाओं ने दिया धरना

Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ashas staged a protest demanding payment
लालगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा की आशा बहू व आशा संगिनी ने मंगलवार को देयकों के भुगतान के लिए एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अप्रैल से तीन महीने का पारिश्रमिक व लाभार्थियों का भुगतान बाकी है। इसके संबंध में अस्पताल कार्यालय का कोई भी कर्मचारी सही जानकारी तक नहीं दे रहा है। इससे हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि मार्च के बाद से बजट ही नहीं आया है। ऐसे में किसी तरह का भुगतान तब तक नहीं हो सकता जब तक बजट न आए।उम्मीद है कि एक सप्ताह में भुगतान हो जाएगा। इस मौके पर राजू उपाध्याय, विद्यावती सिंह, शांति तिवारी, संगीता यादव, ममता सिंह, नीलम, अनिता, मंजू, मुन्नी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed