फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha opens front for payment of dues

बकाया भुगतान के लिए आशाओं ने खोला मोर्चा

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Asha opens front for payment of dues
जिला आशा संघ की जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को 121 आशाओं व संगिनियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी और सीएमओ को भी मांग पत्र सौंपा। समस्याओं एवं बकाया धनराशि की बात बताई। अधिकारियों ने आशाओं को आश्वस्त किया कि त्वरित शत प्रतिशत भुगतान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आशाओं ने बताया कि प्रतिपूर्ति राशि रुपया 750 का भुगतान अप्रैल से दिसंबर तक नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष अप्रैल 2019 से मार्च 2020 का एक वर्ष का बजट नहीं मिला है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं जननी सुरक्षा योजना तथा नसबंदी योजना में लाभार्थियों का भुगतान पूरे एक वर्ष नहीं हुआ है। सीएचओ का भुगतान कर दिया गया है। कोरोना टीकाकरण सत्र पर सहयोग करने पर मिलने वाली राशि प्रति व्यक्ति रुपया 350 दिया जाए। पूनम पांडेय ने कहा कि यदि हमारी मांगों को नौ दिनों के अंदर नहीं मानी जाती हैं, तो बाध्य होकर संघ जनपद और प्रदेश स्तर के अधिकारियों से संपर्क करके उपवास और दो जनवरी से अनशन करेगा। विद्यावती सिंह, सुषमा सिंह, प्रेम कुमारी यादव, संगीता गुप्ता, उषा ठाकुर, मीना दुबे, शीला सिंह, रागिनी सिंह, सुनैना व श्यामा पांडेय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed