{"_id":"5e4acd9a8ebc3ef2bc7f55ee","slug":"asha-bahu-boycott-filaria-campaign-ballia-news-vns5113232131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाबहुओं व आशा संगीनियों ने फाइलेरिया अभियान का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाबहुओं व आशा संगीनियों ने फाइलेरिया अभियान का किया बहिष्कार
विज्ञापन
बैरिया। टीबी और कुष्ठरोगियों की पहचान, जेएसवाई और पल्स पोलियो का मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा बहुओं और संगिनियों ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इसमें 17 से 29 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया अभियान का बहिष्कार कर किया।
इस दौरान दुर्जनपुर की निवासिनी आशा बहू मनोरमा देवी ने बताया कि वर्ष 2019 से ही टीवी रोग, कुष्ठ रोग खोजी अभियान, फाइलेरिया व प्लस पोलियो अभियान का मानदेय हमें नहीं मिला है। आशा संगिनी रीता वर्मा ने कहा कि मानदेय भुगतान के लिए कई बार हम लोग अस्पताल प्रशासन से अनुरोध कर चुके है, लेकिन वर्ष 2019 से ही बकाया मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हुआ। आशा बहू मीना सिंह ने कहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के प्रभारी अधीक्षक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में तैनाती है। अतिरिक्त में प्रशासनिक कार्य देखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां का भी चार्ज दिया गया है, उसी तरह ब्लाक एकाउंट मैनेजर सचिन की तैनाती जिला अस्पताल के बाद अतिरिक्त में कोटवां अस्पताल दिया गया है। जिससे उक्त दोनों अधिकारी कभी कभार ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां आते है। जिससे हमारे मानदेय का समय से भुगतान नहीं हो पाता है। रीना देवी ने कहा कि हम आशा बहुओं का मानदेय जल्द भुगतान नहीं किया गया तो हम आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शांति देवी, शशिकला, मंजू देवी, सुनीता तिवारी, मालती देवी, विद्यावती देवी, सीमा मिश्रा, पुष्पांजलि केसरी, शकुंतला देवी सहित दर्जनों आशा बहू व आशा संगिनी मौजूद रही।
डाक्टर जेपी चौधरी, प्रभारी अधीक्षक, पीएचसी कोटवां का कहना है कि आशा बहुओं व आशा संगिनियों ने बकाए मानदेय के भुगतान की मांग की है, लेकिन अभी खाते में धन नहीं आया है। धन आते ही मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा।-