फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ara-Ballia rail line: 55 years of waiting will end, seven stations will be built

आरा-बलिया रेल लाइन : 55 साल का इंतजार होगा खत्म, सात स्टेशन बनेंगे

Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ara-Ballia rail line: 55 years of waiting will end, seven stations will be built
बलिया। आरा- बलिया को जोड़ने वाली 62 किलोमीटर लंबी रेललाइन का फाइनल सर्वे जल्द आने वाला है। उसके बाद डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगा। लाइन पर 7 स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी-बिहार के गंगा किनारे बसे दियारा क्षेत्र के लोग लंबे समय से बेहतर आवागमन की सुविधा से वंचित रहे हैं। बाढ़ और बरसात के दौरान संपर्क कट जाता है। बलिया से आरा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन को मंजूर होने में 55 वर्ष लग गए। कांग्रेस की सरकार में रेल लाइन का प्रस्ताव रेल मंत्री राम शुभग सिंह (तत्कालीन सांसद आरा) ने सरकार के समक्ष रखा था, लेकिन प्रस्ताव लटक गया था।
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रयास से सरकार ने सर्वे के लिए 78 करोड़ स्वीकृत किया गया। गति शक्ति ने बकुलहा-आरा वाया महुली के रास्ते भी सर्वे कराया था। बकुलहा-महुली वाया आरा के रास्ते में दो जगह दलदली जमीन सर्वे में मिलने के बाद रघुनाथपुर से आरा वाया नैनिजोर से नई रेल लाइन बनाने की हरी झंडी दी गई। सर्वे में इसमें कुल सात स्टेशन बनाना तय हुआ। इसके लिए जमीनी सर्वे के साथ जीपीएस सर्वे एक वर्ष से अधिक समय तक चला। सर्वे पूरा होने के करीब पहुंच चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्वे रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। उसके बाद डीपीआर तैयार होगा, जिस पर सहमति मिलने पर निर्माण की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने विगत दिनों रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed