फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Appointment letters to Anganwadi workers, cheques given to beneficiaries

Ballia News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों को दिए चेक

Tue, 25 Mar 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters to Anganwadi workers, cheques given to beneficiaries
बलिया। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उपस्थित लोगों ने महाकुंभ के सफल आयोजन और 8 वर्ष के कार्यकाल पर बनी लघु फिल्म को देखा। नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कृषि विभाग के 11 लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण-पत्र दिया गया। ओडीओपी के पांच लाभार्थियों को टूल किट दी गई। छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक का वितरण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत ऋण प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक सखियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। स्वयं सहायता समूह को 17.08 करोड़ के डमी चेक भी दिए गए। 11 पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र दिए गए। उद्यान विभाग से अनुदानित छोटा ट्रैक्टर व पावर ट्रिलर के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी सौंपी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया। राज्य कर विभाग से संचालित ब्याज एवं अर्थदंड माफी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। ओ लेवल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया। सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए।
विज्ञापन

-------------------

लगाई गई प्रदर्शनी, योजनाओं की दी जानकारी
बलिया। प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टाॅलों का अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन भी कराया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा दवाएं भी वितरित की गईं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की ओर से भी स्टाॅल लगाया गया। स्टाॅल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और पंचायती राज विभाग की ओर से विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए। मंत्री ने फिकल स्लज मैनेजमेंट पर भी बात की। यह जानकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक गोपाल राय ने दी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं सीआरो त्रिभुवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बलिया में विकास की बह रही गंगा : प्रभारी मंत्री
बलिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों, निर्देशों व नीतियों एवं कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने की तरफ अग्रसर है। उत्तर प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसने अपने काम से उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया। ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में इस प्रदेश में 40 लाख करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्ट आया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अब तक 10 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ का इंजन है। आने वाले दिनों में भारत को फाइव ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है। उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है। फलों, सब्जियों, आलू, चीनी एवं गन्ना आदि के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। प्रधानमंत्री आवास में प्रदेश अव्वल है। 2.86 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड मिल चुके हैं। आवास के मामले में देश में अव्वल है। 15 करोड़ गरीबों को अनाज मिल रहा है। बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विकास कार्य कराए गए हैं। बाढ़ से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नई जेल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बलिया बस डिपो के पुनर्निर्माण कार्य जारी है।

--------------------
ब्लाॅकवार हुआ आयोजन, उपलब्धियां गिनाईं
बलिया। पंदह ब्लॉक परिसर स्थित डवाकरा हॉल में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुंजय चौहान ने किया। प्रदर्शनी भी लगाई थी। बीडीओ शकील अहमद, प्रदीप शर्मा, सुनील कुमार सिंह, पूनम सिंह, सूर्यनाथ यादव थे। बैरिया ब्लॉक व तहसील में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा दी गई। कैंप आयुष विभाग ने लगाया। 36 रोगियों को निशुल्क दवा दी गई। डॉ. संतोष कुमार यादव, नीरज कुमार पांडेय उपस्थित रहे। नगरा ब्लॉक में बीडीओ शिवांकित वर्मा, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र, विजयंत सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, पन्नालाल यादव थे। बांसडीह ब्लाॅक में बीडीओ मनोज शर्मा की अध्यक्षता और प्रेम सिंह के संचालन में कार्यक्रम हुआ। प्रतुल कुमार ओझा, अवधेश पांडेय, विनोद गिरी, लखन तिवारी, नीतीश सिंह, सुनील सिंह मौजूद थे। नवानगर ब्लाॅक में प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने किया। मनोज यादव, पवन राय, आकाश राजभर, जय प्रकाश वर्मा, अजय कुमार, मनोज तिवारी, धीरेंद्र शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed