फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Apply till 20 for Abhyudaya Coaching

अभ्युदय कोचिंग के लिए 20 तक करें आवेदन

Sat, 16 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Apply till 20 for Abhyudaya Coaching
बलिया। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। नि:शुल्क कोचिंग के लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए परीक्षा कराई जाएगी। माह के अंत में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। नवंबर से कोचिंग क्लास शुरू होने का दावा किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गत वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त कोचिंग शुरू की थी। अभी तक अभ्युदय योजना सिर्फ मंडल मुख्यालय वाले शहरों तक ही सीमित थी। इसके बाद इसका दायरा बढ़ाने की बात कही गई थी। मंडल के दूसरे सबसे बड़े जनपद में भी इसका संचालन को मंजूरी दी गई थी। इसमें आजमगढ़ मंडल में बलिया का चयन किया गया था। शासन के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से अस्पताल रोड स्थित जीआईसी में दो कमरों का चयन किया गया था। इसके साथ ही संबंधित विषय के क्लास के लिए अध्यापकों और अधिकारियों का पैनल तैयार कर इसे शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन

अब शासन की ओर से नि:शुल्क कोचिंग क्लास में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि के साथ परीक्षा के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सिविल सेवा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्तूबर तक करा सकते हैं। आवेदन http://www.abhyuday.up.gov.in पर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम
बलिया। नि:शुल्क कोचिंग का लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। जेईई की परीक्षा 21 अक्तूबर, नीट की 22 अक्तूबर, एनडीए और सीडीएस की 25 और सिविल सेवा के लिए 26 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 29 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। कोचिंग 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

मिलेगा फायदा
बलिया। योजना से गरीब प्रतिभावान बच्चों को काफी फायदा मिलेगा, जो महंगी फीस देकर ऐसी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। प्रतिभा होते हुए भी पीछे रह जाते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर भी ऐसे बच्चों को बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। मुफ्त कोचिंग सेंटर खुलने से छोटे जिलों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा सहारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed