{"_id":"62927080449ccc0cb82f8d73","slug":"anti-encroachment-campaign-from-chittu-pandey-intersection-to-railway-station-ballia-news-vns656019733","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तू पांडेय चौराहा से रेलवे स्टेशन तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तू पांडेय चौराहा से रेलवे स्टेशन तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान के क्रम में शनिवार को चित्तू पांडेय चौराहा से लगायत रेलवे स्टेशन तक पटरियों कायम अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नपा की टीम को देखते ही अधिकांश दुकानदार अपना सामान समेटने दिखें और भगदड़ की स्थिती बनीं रही। हालांकि कारवाई के दौरान नगर पालिका की टीम द्वारा एक बड़े कारोबारी द्वारा चित्तू पांडेय चौराहा पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की चर्चा तेज रही, लेकिन शाम तक नपा व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। इसके पूर्व नपा की टीम ने बृहस्पतिवार को बहेरी से माल्देपुर तक चलाए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान मोटरसाइकिल विक्रेता द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना काटा था और इसकी रसीद भी जारी की थी, जिसे बाद में कूट रचना कर 25 हजार रुपये में तब्दील कर दिया गया था। इसको लेकर शुक्रवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और लोग तरह-तरह की कयासबाजी करते रहे। व्यापरियों का आरोप है कि नपा व जिला प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर मनमानी कर रहे है।
दो दिन गरजेगा बुलडोजर
बेल्थरारोड। नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 मई और एक जून को बुलडोजर गरजेगा। रेलवे चौराहा से चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी, सोनाडीह ढाला, मधुबन मार्ग आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए त्रिमुहानी से मधुबन ढाला रेलवे चौराहा तक हुए अतिक्रमण के सीमांकन का कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा दुकानों के आसपास लाल रंग लगाकर अतिक्रमण क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का बोलबाला है। अतिक्रमण के चलते स्वतंत्र व सुगम यातायात मुश्किल हो गया है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। इस बाबत गत दिनों एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत प्रशासन और व्यापारियों के साथ हुई बैठक में अतिक्रमण समाप्त करने को लेकर रणनीति तय की गई थी। बैठक में अतिक्रमण के खिलाफ सहमति जताई गई। साथ ही 31 मई को नगर व सोनाडीह ढाला तथा एक जून को मधुबन मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर लाल निशान लगा कर चिन्हांकन किया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित सीमा के बाद अतिक्रमण पाए जाने पर उसे हटा दिया जाएगा।