फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another video viral about animal smuggling

पशु तस्करी को लेकर एक और वीडियो वायरल

Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Another video viral about animal smuggling
नरही थाना के सिकंदरपुर घाट से पशु तस्करी को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों ने एनएच किनारे चल रहे अड्डे का वीडियो वायरल किया है। बताया गया है कि बाहर से लाकर मवेशियों को यहीं रखा जाता है। रात या भोर में इंजन चालित नावों से बिहार पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन

नरही थाना के भरौली-बक्सर पुल का रास्ता दोनों तरफ से तस्करी के लिए कुख्यात है। इस क्षेत्र का प्रांतीय सीमावर्ती इलाका भी तस्करों के लिए मुफीद माना जाता है। चार दिन पहले कोरंटाडीह क्षेत्र में स्थित सिकंदरपुर गंगा घाट से डीजल इंजन चालित नावों से पशु तस्करी का वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक बार फिर ग्रामीणों ने एनएच 31 किनारे सिकंदरपुर स्थित एक हाता का वीडियो वायरल किया है। दावा है कि सिकंदरपुर में एनएच किनारे एक पशु व्यापारी का हाता है जहां ट्रकों व कंटेनर से मवेशियों को लाया जाता है। इन मवेशियों को आधी रात के बाद गंगा किनारे पहुंचाया जाता है जहां इंजन चालित बड़ी नावों पर लाद कर मवेशियों को बिहार प्रांत के चौसा घाट पर पहुंचाया जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रकों से मवेशियों को उतारा जा रहा है। बताया जाता है कि यह धंधा करीब पांच वर्षों से चल रहा है। जब भी शिकायत होती है तब जांच के नाम पर पुलिस केवल लीपापोती करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed