फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anil Rajbhar comment Akhilesh Yadav in Ballia

बलिया में अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- 2022 में लगेगी भाजपा की वैक्सीन 

Thu, 07 Jan 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anil Rajbhar comment Akhilesh Yadav in Ballia
प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में मंगलवार को राजभर समाज के सम्मेलन में शामिल होने आए पिछड़ा वर्ग कल्याण व प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कोविड वैक्सीन पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव के बयान को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में स्वयं को विद्वान साबित करने की प्रतियोगिता हो रही है। कोविड वैक्सीन वैज्ञानिकों और चिकित्सकों की शोध व मेहनत का परिणाम है। भाजपा की  वैक्सीन तो 2017 में लगी थी और अब ये फिर से 2022 में लगेगी। 
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में विभाजन के बयान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में पिछड़ा वर्ग को पिछड़ा, अति पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा में विभाजित करने की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार इस रिपोर्ट पर विचार कर रही है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिन्होंने पिछड़ा वर्ग के समर्थन की बदौलत चार बार सरकार बनाई, उन्होंने इसके आरक्षण का लाभ अपने परिवार व जाति तक ही सीमित रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed