फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   anil rajbhar ballia

खरीद केंद्र पर घटतौली की शिकायत, मंत्री बोले, जांच होगी

Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
anil rajbhar ballia
रसड़ा। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को रिमझिम बारिश के बीच नवीन कृषि मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसान श्यामजी श्रीवास्तव और किसान नेता अमित सिंह ने क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मंत्री से की। इस पर मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। आश्वासन दिया कि जिले के सभी किसानों का गेहूं क्रय किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए मुख्यमंत्री से बात भी करेंगे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर खामी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार करने का निर्देश दिया। गेहूं विक्रय करने आए किसानों ने क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर मंत्री ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कहा की 72 घंटे के अंदर किसानें के खाते में पैसा भेजा जाए। क्रय केंद्र पर कुर्सी, पेयजल, साबुन, आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने गेहूं क्रय में कोई भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, एडीएम रामाश्रय सहित एसडीएम प्रभु दयाल, तहसीलदार प्रभाकर सिंह, अजीत भारद्धाज, लवकुश मद्धेशिया, लवकुश व सुनील दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed