फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   angry youth hanged himself in ballia after his wife went to her maternal home

Ballia: नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया तो पत्नी चली गई मायके, नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 12 Feb 2023 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

बलिया के जगदेवा ढाही गांव निवासी निवासी लालू यादव (25) ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।
 

विज्ञापन
angry youth hanged himself in ballia after his wife went to her maternal home
लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के जगदेवा ढाही गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही निवासी लालू यादव (25) पुत्र सत्येंद्र यादव की शादी तीन साल पहले रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा गांव में हुई थी। लालू बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लालू नौकरी से छुट्टी लेकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी मायके चली गई थी। घर पर सिर्फ मां थी।

विज्ञापन

कमरे से नहीं आई आवाज तो चीखने-चिल्लाने लगी मां

इससे नाराज होकर उसने शनिवार रात किसी समय मकान के छत पर बने कमरे में गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। रविवार सुबह जब वह देर तक कमरे से नहीं निकला तो मां ने आवाज लगाई। कमरे से कोई आवाज नहीं आई। लालू की मां दरवाजा पीटने लगी, तब भी कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में वो चीखने-चिल्लाने लगी तो अगलबगल के लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा तो सामने का नजारा देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। लालू फंदे पर लटका हुआ था और उसकी सांसे थमी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से नाराज होकर लालू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed