फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger erupted over closure of trains without cold wave

बिना शीतलहर ट्रेनों को बंद करने पर फूटा गुस्सा

Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over closure of trains without cold wave
बैरिया। कोहरे और शीतलहर का कारण बताकर ढाई महीने के लिए कई ट्रेनों का परिचालन ठप करने से नाराज यात्रियों ने शनिवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कहा कि ट्रेनों को बंद करने से परेशानी हो रही है। बंद ट्रेनों को तत्काल चलाया जाए, अन्यथा इस रेल रूट पर कोई ट्रेन नहीं चलने दी जाएगी। यात्रियों ने इस संदर्भ में ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर एलपी वर्मा के माध्यम से डीआरएम को भेजा। रेल अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एक पखवारा पूर्व से छपरा-लखनऊ उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को कोहरे व शीतलहर का हवाला देते हुए रेलवे ने तीन मार्च तक परिचालन निरस्त कर दिया है। इससे लोगों को यात्रा करने में भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। कहीं कोहरा का या शीतलहर का अता-पता नहीं है। मौसम एकदम साफ है। ऐसे में रेलवे के तुगलकी फरमान को लेकर लोगों का आक्रोश फूटने लगा है। दूसरी तरफ छपरा और रिविलगंज के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को छपरा से ही वापस लौटा दिया जा रहा है। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को बलिया से ही वापस कर दिया जा रहा है। छपरा-औड़िहार पैसेंजर 25 दिसंबर को बंद रखने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। खराब सड़क पर मनमाना किराया देने के बावजूद लोगों को असुविधा हो रही है। इससे त्रस्त लोगों ने रेल प्रशासन के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी भी की। पत्रक देने वालों में धीरज तिवारी, मनोज साहनी, कबीर सिंह, शिवम सिंह, नितेश साहनी, विजय तिवारी, लकी सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन

लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, इंटरसिटी फरवरी तक निरस्त हैं। सारनाथ एक्सप्रेस का एक दिन परिचालन बंद तो एक दिन चालू रखा गया है। स्वतन्त्रता सैनानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बंद है। यह प्रक्रिया फरवरी तक चलेगी। रिविलगंज-छपरा के बीच दोहरीकरण कार्य होने के वजह से 25 दिसम्बर तक बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को छपरा से और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को बलिया से ही चलाया जा रहा है। साबरमती एक्सप्रेस को छपरा-मऊ-भटनी के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed