फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anganwadi center's land occupied, jammed in protest

आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार-बलिया मार्ग को किया जाम

Sun, 01 Dec 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center's land occupied, jammed in protest
अगरसंडा में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर मिट्टी गिराने के विरोध में जाम करने वाले लोगों को आश्वास? - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर से सटे अगरसंडा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए गांव के लोगोें ने शनिवार को बलिया-गड़वार मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भू माफिया तहसील प्रशासन से मिलीभगत कर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि पर सड़क बनवाने चाहते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि गांव के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। सुबह नौ बजे से पौने दस बजे तक लगे जाम के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

कई बार की शिकायत के बाद भी कार्रवाई के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अगरसंडा के लोग एकजुट होकर गांव के सामने बलिया-गड़वार मार्ग पर सुबह नौ बजे पहुंच कर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा ने ग्रामसभा की 211 नंबर की जमीन को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित किया है। यह भूखंड खसरा खतौनी में आंगनबाड़ी केंद्र के नाम से दर्ज है। इस सरकारी जमीन पर भू-माफिया प्रशासन से मिलीभगत कर रास्ता बनाना चाहते हैं बगल से पहले से ही रास्ता है। इस प्रकरण में एसडीएम से लेकर तहसीलदार से मुलाकात की गई लेकिन भू-माफिया की तरफ से आदेश जारी कर रास्ता बनवाया जा रहा है। बताया कि रविवार की सुबह भू-माफिया रास्ता बनवाने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी डलवा रहे थे जिसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गड़वार-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय, कोतवाल विपिन सिंह, गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जाम की जानकारी होने पर पहुंचे सदर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव ने मुआयना किया और मिट्टी नहीं गिराने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान को बगल में स्थित रास्ते को दो दिन के अंदर ट्रैक्टर आने-जाने लायक बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed