फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchists break gate lock in PWD campus, lawsuit filed

अराजकत्तवों ने पीडब्लूडी कैंपस में गेट का ताला तोड़ा, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anarchists break gate lock in PWD campus, lawsuit filed
अधिकारियों के आवास में तोड़-फोड़ के विरोध में कोतवाली में तहरीर देने जाते पीड़ित पीडब्लूडी के कर? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के परिसर के गेट का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात कुछ अराजकतत्व अंदर घुस गए। इसके बाद अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता के आवास के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, लाइट एवं वाहनों में तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मेरे आवास पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा निवासी रविंद्र सिंह, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी धनजी यादव व तारनपुर (माल्देपुर) निवासी राहुल सिंह एवं अन्य लोग आए और गाली देते हुए पैसे की मांग करने लगे। इंकार करने पर धमकी देते हुए सभी लोग चले गए। इसके बाद कैंपस के लोगों ने गेट पर ताला लगा दिया। कुछ समय बाद तीनों लोग कुछ अन्य लोगों के साथ आए और गेट पर लगे ताले के साथ सीसीटीवी कैमरे एवं लाइट तोड़ डाले। परिसर में खड़ी गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़कर सरकारी कागज उठा लिया। बगल में खड़ी एक और गाड़ी के साथ ही सहायक अभियंता के आवास के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed