बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा फल मंगलवार को घोषित हो गया। 10 वीं में सनबीम अगरसंडा की छात्रा अनन्या तिवारी और श्रेया यादव और नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर के वैभव कुमार वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जबकि दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल की छात्रा अलिना जहांगीर खान और मन:स्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती की छात्रा मनीषा पटेल ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सनबीम स्कूल, अगरसंडा के प्रदीप्ति गुप्ता और मन:स्थली रेवती के अमन सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय और समृद्धि सिन्हा ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर के मोहित कुमार पांडेय, इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर के ऋतुराज पासवान व शेमुषी रेवती के प्रतीक दुबे ने 97% अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, 12वीं में अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल की प्रियंका मौर्य ने 98.2 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही। जबकि किरिहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र शाश्वत मिश्रा और ज्ञान कुंज अकादमी, वंशीबाजार की छात्रा सौम्या शर्मा और 98 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा की निहारिका ने 97.2% अंकों के साथ तीसरे और सनबीम की प्राची चौरसिया 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और मान्या चतुर्वेदी ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।