फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   alleged wrongful treatment

Ballia News: गलत इलाज का आरोप लगाया

Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
alleged wrongful treatment
नगरा। सिकंदरपुर मार्ग स्थित चिकित्सालय पर एक मरीज ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डायल-112 को सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और मरीज से वार्ता कर मामले को शांत कराया। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि मरीज गलत आरोप लगा रहा था। जांच के अनुसार ही उसकी दवा चल रही थी।
विज्ञापन

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सीकड़ी कोल गांव निवासी कृष्णा चौहान इलाज के लिए चिकित्सालय पर कुछ दिन पहले आए थे। जांच में टीबी मिलने पर टीबी से संबंधित दवा दी गई। इस बीच उसे चक्कर आने लगे।
विज्ञापन

इस पर हॉस्पिटल पहुंचा और अपनी तकलीफ डॉक्टर को बताई। रोग सही नहीं होने पर मऊ में इलाज करवाया। यहां डॉक्टरों ने पूर्व की जांच रिपोर्ट देखकर टीबी नहीं होने की बात कही। इस पर मरीज शुक्रवार को पहले वाले चिकित्सालय पर पहुंचा और गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर से पूछताछ की। कृष्णा चौहान ने बताया कि किसी दूसरे की जांच रिपोर्ट के आधार पर मेरा टीबी का इलाज किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल और मरीज से वार्ता कर मामले को शांत कराया। अस्पताल प्रभारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मरीज का आरोप गलत है। मरीज की जांच के अनुसार ही दवा चल रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed