फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations of raiding against the order of the High Court

Ballia News: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दबिश देने का आरोप

Thu, 10 Aug 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Allegations of raiding against the order of the High Court
बैरिया। उच्च न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी के विरुद्ध स्थगन आदेश देने के बावजूद बैरिया के चौकी इंचार्ज जयप्रकाश और उनके सहयोगियों पर जगदेवा ढाही निवासी सनोज यादव के घर बुधवार की रात छापेमारी करने व सनोज यादव के न मिलने पर घर में तोड़फोड़ करने, महिलाओं को अपमानित करने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौकी इंचार्ज व संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर करने की मांग की। कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अगले बृहस्पतिवार को हजारों ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन व तहसील का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो चक्काजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सनोज यादव पर एक मुकदमे के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसमें उच्च न्यायालय की ओर से बुधवार को गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। उस रोक के आदेश को मंटन वर्मा ने अपने व्हाट्सएप से एसएचओ धर्मवीर सिंह के मोबाइल पर भेज दिया था। बावजूद इसके, चौकी इंचार्ज की ओर से गिरफ्तारी के लिए सनोज यादव के घर छापेमारी की गई। तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी की गई। इसमें प्राथमिक दर्ज करने के लिए बैरिया थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है तो रजिस्ट्री से भिजवाना चाहिए अथवा थाने में स्थगन आदेश की कॉपी को रिसीव करवाना चाहिए था। अगर हाईकोर्ट का आदेश मेरे व्हाट्सएप पर भेजा भी गया होगा तो मैं देखा नहीं है। तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। - धर्मवीर सिंह, एसएचओ, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed