फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhilesh Yadav attacked BJP government on bulldozer action including india border security and swami prasad st

UP News: बुलडोजर एक्शन पर बलिया में जमकर बरसे अखिलेश यादव, देश की सीमा सुरक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 06 Jan 2024 07:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन घर में घुस रहा है। अग्निवीर जैसी व्यवस्था से देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए हैं। उनके खिलाफ भाजपा कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked BJP government on bulldozer action including india border security and swami prasad st
बलिया में अखिलेश यादव - फोटो : Twitter @samajwadiparty

विस्तार

दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और स्व. राजेंद्र पांडेय के घर शोक संवेदना व्यक्त करने शनिवार को बलिया पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से फायदा या नुकसान पर कहा कि सवाल फायदा और नुकसान का नहीं है। भाजपा और उनके सहयोगी नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए हैं। उनके खिलाफ बीजेपी कार्रवाई नहीं कर रही है, उनका सम्मान कर रही है। महादेव एप घोटाले में भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि भाजपा किसी को फंसा सकती है। 

विज्ञापन


कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। सिविलियन मारे जा रहे हैं। चीन हमारे घर में घुस रहा है। अग्निवीर जैसी व्यवस्था से देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हो सकती हैं। सरकार के फैसले में कमी है। हालत यह है कि शहीद के घर नहीं गए, लेकिन रक्षामंत्री को मारे गए सिविलियन के घर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में किसको कहां से लड़ने को मौका मिलेगा जल्द ही इसकी जानकारी मिलेगी। देश की जनता भाजपा को हराना चाहती है। विकसित भारत का नारा देकर प्रधानों के बजट का हिस्सा काटकर यात्रा में लगाया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट की बात कही गई। सीएम ने विधानसभा में बयान दिया। इसमें बलिया, देवरिया और गाजीपुर का भी हिस्सा होना चाहिए था, वो कहां है। सरकार बताए कि पूर्वांचल के जिले में क्या पहुंचा। समाजवादियों ने सड़क (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे) दी थी। उससे कम से कम समय में बलिया आ गए, नहीं तो मौसम ने भी रोक रखा था। गठबंधन में यूपी से बाहर चुनाव लड़ने पर कहा कि फिलहाल पार्टी इस पर विचार नहीं कर रही है। भविष्य में विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लेकर सवाल पर कहा कि पार्टी का पहले जो स्टैंड था वही है। चीन से सीमाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। सीएए लाएंगे। 80 सीटों वाले यूपी से इंडिया गठबंधन में पीएम पद की दावेदारी न होने के सवाल पर कहा कि सवाल ये नहीं पीएम कौन बनेगा, भाजपा को हराना है।

प्रदेश में एक किसान के आत्महत्या करने के सवाल पर कहा कि न्याय नहीं मिलने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा दोषी है। दलित और पिछड़े वर्ग को लोगों को पीटा जा रहा है। क्या पीटने वाले मंत्री के घर और भ्रष्टाचार करने वाले एसडीएम के घर को बुलडोजर तोड़ेगा। जीरो टालरेंस खुद जीरो हो गया है। करप्शन के कारण लोगों को जान देनी पड़ रही है। भारत में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। अगर जरूरत है तो बाबा साहेब की ओर से दिए गए संविधान की, उसी से न्याय मिलेगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी पर कहा कि धर्म राजनीति का हिस्सा नहीं है। सरकार को बेरोजगारी और महंगाई पर जवाब देना होगा। अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा कह रही है कि जिसके पास निमंत्रण होगा वहीं आएंगे। भगवान बुलाएंगे तो वहां जाने से भाजपा भी नहीं रोक पाएगी। श्रीराम की तरफ से नहीं भाजपा की ओर से बुलावा दिया जा रहा है। एजूकेशन के सवाल पर यहां तक कहा कि सीएम को गिनती की जानकारी नहीं इसलिए एजूकेशन पर पर बात नहीं होती है।

इंडिया गठबंधन पर कहा कि समाजवादी पार्टी और दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। मंकर संक्रांति आने पर उम्मीदवारों पर रुख स्पष्ट होने लगेगा। अच्छे, जमीनी नेता, समीकरण में फिट और मजबूत कैंडिडेट को चुनाव लड़ाया जाएगा। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से जितना विपक्ष को परेशान किया जा सके उतना किया जा रहा है। हमारी सरकार ने जितनी नौकरियां दी, बीजेपी सरकार अब तक नहीं दे पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed