फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhilesh will join the seven assembly from Kataria, Pindhara and Nagra

कटरिया, पिंडहरा और नगरा से सातों विधानसभा को साधेंगे अखिलेश

Sun, 27 Feb 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh will join the seven assembly from Kataria, Pindhara and Nagra
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बलिया में कार्यक्रम तय हो गया है। वह एक मार्च को जनपद के फेफना विधानसभा के कटरिया, बांसडीह के पिंडहरा और नगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं से जनपद की सातों विधानसभा के मतदाताओं को साधेंगे। सपाइयों की ओर से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जहां जनपद को मथना कुछ दिनों पहले से ही शुरू कर दिया है। वहीं, सपा की ओर से अभी तक अपने स्टार प्रचारक का इंतजार किया जा रहा था। उनके इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बताया कि एक मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया में रहेंगे। दोपहर 12.15 पर फेफना विधानसभा के कटरिया स्थित मैदान फेफना और बलिया, एक बजे बांसडीह विधानसभा के पिंडहरा में बांसडीह और बैरिया, नगरा के जनता इंटर कालेज में बेल्थरारोड, रसड़ा और सिकंदरपुर विधानसभा के कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। प्रत्याशियों के लिए जनता से अपील करेंगे। पार्टी की ओर से इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed