फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   agitation for electtric supply

बिजली के लिए चक्काजाम

Fri, 15 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Fri, 15 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
agitation for electtric supply
बिजली
 कस्बा के चंपा सती मुहल्ले के लोगों ने बिजली के लिए शुक्रवार को बैरिया-रानीगंज मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वे विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने सहित जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा युवकों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

 
  इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार एवं अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार की ओर से शाम तक ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिए जाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम की वजह से राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


जैसा कि कस्बा के चंपा सती मुहल्ला के दर्जनों युवक गुरुवार को विद्युत  उपकेंद्र बैरिया पर पहुंच मुहल्ले में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग  कर रहे थे। इसीबीच विद्युत कर्मचारियों एवं युवकों में कहासुनी हो गई।  नाराज कर्मचारियों ने तत्काल रातभर बिजली आपूर्ति ठप कर दिया। साथ ही चार  युवाओं समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे नाराज चंपा सती मुहल्ले के लोगों ने  शुक्रवार की सुबह बैरिया-रानीगंज बाजार को करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाय और बिजली आपूर्ति बहाल की जाय। इसके अलावा कस्बा में कोई ट्रांसफार्मर जलता है तो  24 घंटे के अंदर बदला जाय। वहीं विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाय। युवाओं पर लगाए फर्जी मुकदमे वापस लिया जाय।  अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम  अरविंद कुमार एवं अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि शाम तक  ट्रांसफार्मर बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जिसके बाद जाम  समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed