फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   against cmo students took march

सीएमओ के विरोध में छात्रों ने निकाला मार्च

Sun, 26 Apr 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
against cmo students took march
जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शहीद चौक पर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में रविवार को छात्रनेताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह का पुतले के संग विरोध मार्च निकाला। नारेबाजी करते छात्र नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए चौक में पहुंचे और वहां पुतलादहन किया  इस दौरान  छात्रों ने भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया। वहीं भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने भ्ाी रविवार को अनशन स्थल पर जाकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए छात्रनेता अभिषेक सिंह रंजन ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे छात्रनेताओं की तबीयत बिगड़ती जा रही है। लेकिन जिला प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। इसे  बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की ।
विज्ञापन


 इसी क्रम में आलोक सिंह कुंवर ने कहा कि यदि छात्रों की मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस दौरान छात्रों ने सर्वसम्मति से  निर्णय लिया कि 27 अप्रैल को पूरा जनपद बंद कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारी भाइयों से अपनी दूकान बंद कर और अन्य संगठन के पदाधिकारियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर बैठने वालों में छात्रनेता ओमकार सिंह, दिलीप भाई, अवनीश सिंह, अमित पांडेय, राजीव रंजन सिंह आदि लोग रहे।

इस मौके पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह, उपेंद्र सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, विजयानंद सिंह, अमित कुमार सिंह, दूर्गेश दूबे, अभिजीत तिवारी, बंटी राय, यश मिश्रा, निशांत कुमार  सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित दर्जनों                छात्र मौजूद रहे। संचालन अंबरीश ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed