फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates will return to judicial work, consensus reached

Ballia News: न्यायिक कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता, बनी सहमति

Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Advocates will return to judicial work, consensus reached
बैरिया। मांगों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार पर थे। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह से हुई वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील के अधिवक्ता भवन में उमेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। 15 दिनों के लिए न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील के न्यायालयों से गायब पत्रावलियों को वापस लाने, दर्ज मुकदमों को कंप्यूटर में दर्ज कराने व न्यायालय के आदेश को खतौनी पर तत्काल दर्ज कराने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलित थे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार चल रहा था। अधिवक्ताओं का कहना है कि सोमवार से हम न्यायिक कार्य में सहयोग करेंगे। इसके बाद 15वें दिन पुनः बैठक कर समीक्षा की जाएगी कि 20 मार्च को उपजिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में जिन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था उक्त समस्याओं का कितना सुधार हुआ है। अगर सुधार दिखा तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग जारी रखेंगे। अन्यथा आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार न्यायालय से सैकड़ों मुकदमों की मूल पत्रावलियों को गायब कर दिया गया है। मुकदमों को कम्प्यूटर में दर्ज भी नहीं किया जा रहा है।इन समस्याओं को लेकर तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। नए उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण के लिए 10 दिनों का समय मांगा है। महामंत्री विनय कुमार सिंह, शिवजी सिंह, अक्षयबर नाथ पाण्डेय, गौरीशंकर पाण्डेय, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार तिवारी, रुद्रदेव कुंवर, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed