फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADRM Varanasi inspects Beltherroad station

एडीआरएम वाराणसी ने बेल्थरारोड स्टेशन का किया निरीक्षण

Wed, 30 Dec 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
ADRM Varanasi inspects Beltherroad station
चौकिया मोड़। ए श्रेणी प्राप्त बेल्थरारोड स्टेशन का बुधवार को अपराह्न में एडीआरएम वाराणसी प्रवीण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, निर्माण कार्य एवं यात्रियों की सुविधा के बाबत विस्तार से जानकारी प्राप्त की। वहीं मंडल परिचालन प्रबंधक ने बताया कि रेल के दोहरीकरण में माल गोदाम रोड भी स्वीकृत है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने ठंड एवं कोहरे के चलते कम दृश्यता में संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने की जानकारी ली। दोहरीकरण सह विद्युतीकरण परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे भी पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने बेल्थरारोड परिचालनिक व्यवस्थाओं एवं स्टेशन पर कोविड-19 के नियमों के अनुपालन में भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने पूर्व मांग पत्रों से संबंधित यात्रियों की सुविधा के लिए 28 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्या, वाणिज्य अधीक्षक विनोद यादव, एचआई पटेल, वीके शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, अतुल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed