फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Adherence to social distance

योशल डर स्टेंस का पालन कराने गए अधिकारियों को करना पड़ा सच का सामना

Wed, 22 Apr 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Adherence to social distance
बैरिया। एसडीएम अशोक चौधरी व नायब तहसीलदार रजत सिंह के साथ ही चौकी इंचार्ज हीरेंद्र सिंह ने बुधवार को बीबीटोला-कोल्डस्टोर मार्ग स्थित सब्जी बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने दौड़ा लिया। इसी बीच एक सब्जी विक्रेता ने एसडीएम से कहा कि साहब हमें भीड़ लगाने पर दौड़ा रहे है और सोशल डिस्टेंन्स की बात बता रहे है। लेकिन बगल में ही अवैध शराब की दुकान पर 200 लोग सोशल डिस्टेंन्स की धज्जियां उड़ाते हुए एक साथ बैठकर शराब पी रहे हैं। सब्जी बिक्रेता की बात सुनकर उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मिश्र के मठिया स्थित अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी करने पहुंच गए। उपजिलाधिकारी की गाड़ी देख अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों व शराब पीने वालों में भगदड़ मच गई। मौके से एक गैलन में रखे 30 ली. अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। सूचना पर पहुचे एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी अवैध शराब विक्रेताओं की तलाश में जुट गए। इस माम े में पुलिस ने नामजद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed