फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken against BLO for arbitrarily removing name from voter list

मनमाने तरीके से मतदाता सूची से नाम हटाने पर बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 10 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against BLO for arbitrarily removing name from voter list
अब मनमाने तरीके से बीएलओ किसी का भी नाम मतदाता सूची से नही हटा पाएंगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर हर बार आपत्तियां सामने आती हैैं। लेकिन अब बिना परिवार की सहमति व जांच किए मतदाता सूची से मृतक या अन्य कारणों के आधार पर मतदाता सूची से नाम हटाने पर सम्बन्धित परिवार के सदस्य उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अपना बयान दर्ज करा सकता है। उसका नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा वहीं अकारण मतदाता सूची से नाम हटाने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर पर कार्रवाई भी होगी। यह जानकारी बैरिया तहसील के उपजिला मजिस्ट्रेट अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मतदाता सूची संशोधन में लगे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व कम्प्यूटर आपरेटरों की बैठक में बोल रहे थे। उपजिला मजिस्ट्रेट ने मातहतों को बताया कि यह मामला देशहित से जुड़ा हुआ आवश्यक कार्य है, इसमें कहीं से लापरवाही क्षम्य नहीं है। कहा कि जिनके नाम अकारण मतदाता सूची से हटाया गया है उन्हें 13,14,15,17 व 20 दिसंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकताओं से भी आग्रह किया है कि मतदाता सूची को देख लें अगर कहीं कोई त्रुटि हुई हो तो उसे बेहिचक बताएं ताकि त्रुटि को ठीक किया जा सके। मतदाता सूची से सम्बंधित निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। एसडीएम ने मतदाता सूची के लिए फार्म 6,7, 8 जितने भी ऑनलाइन दर्ज हुआ है शतप्रतिशत फीडिंग करने का निर्देश कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed