{"_id":"628bce737d3d655d7050aad9","slug":"acting-and-personality-development-will-be-taught-in-the-workshop-ballia-news-vns655139762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में सिखाएंगे अभिनय और व्यक्तित्व विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में सिखाएंगे अभिनय और व्यक्तित्व विकास
विज्ञापन
बलिया। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से 25 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बलिया के टाउन इंटर कॉलेज में चलेगी। कार्यशाला के निदेशक जनपद के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निदेशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि पिछले 15 साल से निरंतर आयोजित होने वाली यह कार्यशाला कोरोना की वजह से दो साल नहीं आयोजित हो पाई। पुन: इस साल इसकी शुरुआत हो रही है।
कार्यशाला में लड़के और लड़कियां दोनों सहभागिता कर सकते हैं। सहभागिता के लिए जूनियर वर्ग की उम्र 6 वर्ष से 14 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए 14 वर्ष से 35 वर्ष रखा गया है। आशीष त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य रूप से बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस कार्यशाला में डायलॉग डिलीवरी, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज, काव्य पाठ, कहानी पाठ, तकनीक के अलावा संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए जो जरूरी टिप्स है दिए जाएंगे। कार्यशाला में एक नाटक की तैयारी भी कराई जाएगी। इसका मंचन कार्यशाला के समापन के अवसर पर किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यशाला में यह भी बताया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फिल्म, टीवी सीरियल, रंगमंच एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में कैसे करियर बना सकते हैं। कार्यशाला का उद्घाटन 25 मई को टाउन इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे होगा। रजिस्ट्रेशन उसी दिन कराया जा सकता है। कार्यशाला के संयोजक युवा रंगकर्मी आंनद कुमार चौहान और ट्विंकल गुप्ता हैं।