फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of attacking for complaining about corruption

Ballia News: भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर हमले का आरोप

Sun, 18 May 2025 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking for complaining about corruption
सिकन्दरपुर। ग्राम पंचायत भाटी में विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत करना ग्रामवासी राकेश कुमार राय को भारी पड़ गया। शिकायत करने के एक दिन बाद शनिवार शाम सती माई स्थान पर 10–12 लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। डायल 112 पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। राकेश राय की पत्नी रेनू राय ने थाने में तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राकेश राय ने मनरेगा कार्यों और वित्त योजनाओं में अनियमितता की शिकायत उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार से की थी। आरोप लगाया था कि प्रधान, एपीओ और सचिव की मिलीभगत से फर्जी मस्टररोल बनाकर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराई गई है। राकेश राय ने 26 फरवरी को जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसी से नाराज होकर हमला किया गया। शिकायतकर्ता की पत्नी ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि उनके पति को पीटा गया, फिर भी उन्हीं को जेल भेज दिया गया। ग्राम प्रधान भाटी विनोद वर्मा से बताया कि कार्यक्रम में व्यस्त हूं। बाद में बात हो पाएगी। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राकेश राय का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed