फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused away from police's hold

24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 26 Sep 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Accused away from police's hold
सिकंदरपुर। मछली नहीं देने पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी प्रदीप राय उर्फ शेरू पुत्र स्व. जनार्दन राय को 25 सितंबर की दोपहर मनबढ़ युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने घायल के चाचा राजीव कुमार राय की तहरीर पर कठौड़ा निवासी अनुज राय, देवेश राय एवं लीलकर निवासी लक्की राय के विरूद्घ नामजद मुकदमा दर्ज कर धड़ पकड़ शुरू कर दिया, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बता दे कि थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी प्रदीप राय उर्फ शेरू पुत्र स्व. जनार्दन राय के अनुसार उन लोगों द्वारा मछली मारने के लिए ठेका लिया है। शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के समीप रेग्यूलेटर के पास बैठे थे। वहां कठौड़ा गांव निवासी अनुज राय व देवेश राय अपने दोस्त लिलकर गांव निवासी लक्की राय के साथ पहुंचे। जहां अनुज राय मछली मांगने लगा। प्रदीप ने बताया कि उसने कहा कि आज मछली नहीं मिली है तो कहां से दूं। यह बात सुनने के बाद अनुज राय व उसके दोस्त नाराज हो गए और गालीगलौज करने लगे। इसी बीच अनुज राय ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। गोली प्रदीप के नाक के पास लगी जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। इस मामले में प्रदीप राय के चाचा राजीव कुमार राय की तहरीर के आधार पर तीनों के विरूद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दिया, लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed