फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of pulling a dupatta and issuing death threats.

Ballia News: दुपट्टा खींचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of pulling a dupatta and issuing death threats.
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दोस्त के घर जा रही युवती का पीछा कर स्कूटी रोकने और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर गाली-गलौज, दुपट्टा खींचने, स्कूटी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 27 सितंबर की दोपहर वह स्कूटी से अपनी सहेली के घर जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसकी स्कूटी का पीछा करने लगे। आरोप है कि युवकों ने स्कूटी को पैर से मारकर रोकने का प्रयास किया। स्कूटी नहीं रुकने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और युवती के साथ छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा खींचने लगे। पीड़िता किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची तो आरोप है कि दोनों युवक वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने तहरीर में एक युवक की पहचान करने की बात कही है। साथ ही आरोप लगाया कि उसकी स्कूटी तोड़ने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि घटना उसकी सहेली के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जा सकती है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed